Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर,काठगोदाम से दिल्ली के संचालित होगी संपर्क क्रांति और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन

अच्छी खबर,काठगोदाम से दिल्ली के संचालित होगी संपर्क क्रांति और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के बाद पूरे देश में अनलॉक प्रक्रियां शुरू हो गई है। राज्य अपने हालातों को देखते हुए फैसला कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों के संचालन हेतु नई गाइडलाइन आ गई है। वहीं हल्द्वानी से निजी बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। अब ट्रेन संचालन को लेकर भी ताजा अपडेट आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं से कुल 14 ट्रेनों का संचालन शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत 11 जून से हो रही है। काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ( (05035/36) 11 जून से और शताब्दी एक्सप्रेस ((02039/40) 14 जून से अपनी सेवा देने लगेगी। जबकि रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन पहले से जारी है। इसका मतलब ये हुआ कि दिल्ली के लिए कुमाऊं के द्वार से चलने वाली सभी ट्रेन से लोग यात्रा कर सकते हैं।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व्यापारियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। कम किराए में वह दिल्ली से अपडाउन कर लेते हैं। इसके अलावा सामान भी लाया जाता है। दूसरी ओर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर्यटक व नौकरीपेशा लोगों की पहली पसंद रहती है क्योंकि ये वक्त बचाती है। जबकी रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली व अन्य स्थानों से दूसरे राज्यों के यात्रा करने वाले लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। यह ट्रेन रात को संचालित होती है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी से पहाड़ों के लिए दौड़ेंगी बसें, केमू ने शुरू किया बसों का संचालन

यह भी पढ़ें: गर्व की बात: मोहकमपुर निवासी बेटी मैत्री रावत को गूगल में मिला 54 लाख रुपए से ज्यादा का पैकेज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चलेंगे सार्वाजनिक वाहन, इन 5 नियमों का पालन करना अनिवार्य, SOP जारी

यह भी पढ़ें: आरासल्पड़:भुवन जोशी मौत मामले में अपडेट,आरोपियों की जमानत अर्जी नामंजूर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top