Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फुटबॉल प्रेमियों के लिए खबर, राष्ट्रीय खेलों के बाद KPL के लिए पंजीकरण शुरू

Ad

Haldwani News: Football: Kumaon Premier league: हल्द्वानी में आयोजित हुए नेशनल गेम्स के बाद अब गेम्स को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। हल्द्वानी फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियो ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि आगामी 16 मार्च से 23 मार्च तक मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस फुटबाल प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए एक और दो मार्च को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे, जिसमें से 120 खिलाड़ियों को चयनित कर 6 टीमों में बांटा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं के सभी 6 जिलों के नाम पर एक-एक टीम बनाई जाएगी। फुटबॉल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विनर टीम को ₹2 लाख और रनर टीम को ₹1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा 16 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य भर के बेहतरीन फुटबॉलर खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। आयोजकों का कहना है कि राज्य में नेशनल गेम्स के बाद खेलों को लेकर उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए ही आयोजनों द्वारा इस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। अगर किसी खिलाड़ी को पंजीकरण के विषय में जानकारी हासिल करनी है तो वो 7417610010 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top