Nainital-Haldwani News

कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात हल्द्वानी निवासी जवान की मौत,9 दिन पहले पूरी हुई थी छुट्टी

Ad

हल्द्वानी: मोटाहल्दू क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय सैनिक भास्कर शर्मा का दिल्ली में निधन हो गया है। वह 17 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान थे। उनके निधन होने का कारण सामने नहीं आया है। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी और उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। भास्कर कुछ दिन पहले ही घर से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गए थे। उनकी मौत की खबर ने उनकी पत्नी और मां को पूरी तरह तोड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को भास्कर शर्मा का पार्थिव शरीर मोटाहल्दू जगन्नाथपुरम उनके निवास पर लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चाचा हरीश चंद शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, विधायक नवीन दुम्का, विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, रमेश जोशी, कीर्ति पाठक, नंदन दुर्गापाल, देवेश कबड़वाल, रवि कबड़वाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि भास्कर 9 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी के लिए गए थे। उनकी तैनाती लेह में थी और वह वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात थे। भास्कर का ढाई वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनकी 12 माह की बेटी है। निधन से मां शांति देवी, पिता लोकमणि शर्मा, पत्नी तनुजा और भाई मनोज शर्मा सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top