Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले ध्यान दें, क्वारब मार्ग रात को बंद रहेगा

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाना हुआ आसान, भवाली हाइवे सभी वाहनों के लिए खुल गया है
Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें को सुना। कुमाऊं कमिश्वर द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि मण्डल में 65 ग्रामीण क्षेत्रों की सडकें बन्द हैं। कई सडकों को खोल दिया है। उन्होंने कहा अल्मोडा नेशनल हाईवे पर क्वारब के पास मलबा आने से सडक बन्द हो गई थी और उसे खोल दिया गया है। उन्होंने भूस्खलन को देखते हुए अल्मोडा के पास क्वारब मार्ग पर रात्रि आवाजाही बन्द कर दी गई है जिससे कोई दुर्घटना ना हो। उन्होंने कहा आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सामग्री एवं धनराशि दे दी गई है।

आयुक्त ने कहा कि भारी वर्षा का अलर्ट है, सडक मार्गों पर जितने भी रपटे बने है उन संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वर्षाकाल को देखते हुए नदी,नाले गधेरे के पास ना जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद के जितने मार्ग क्षतिग्रस्त है उन मार्गों को जल्द ही आवागमन हेतु सुचारू कर दिया जायेगा इसलिए लिए प्रशासन 24 घंटे अलर्ट पर है। उन्होंने कहा अनावश्यक किसी भी दशा में अपने वाहनों को नदी नालों से पार करने का प्रयास न करें, इसके लिए नदी, नालों एवं रपटोें पर प्रशासन द्वारा पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top