Election Talks

ललित जोशी के जनसंपर्क की कमान श्रीमती ने संभाली, महिलाओं को दिलाया विश्वास

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार ललित जोशी की पत्नी कविता जोशी ने आज साकेत और कौशल कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखकर चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा मिली। कविता जोशी ने क्षेत्र की महिलाओं से बातचीत की और हल्द्वानी के भविष्य के लिए पार्टी के संकल्पों को साझा किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक संख्या में मतदान करें और हल्द्वानी के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top