Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मालिक के घर में चोरी कर नौकरानी बन गई लखपति, वीडियो रिकॉर्डिंग ने खोली पोल

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में एक चोरी का मामला सामने आया है। मालिक के घर में चोरी कर एक नौकरानी लखपति बन गई। वो पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर के घर पर काम कर रही थी। जानकारी के मुताबिक कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टर राहुल सिंह के घर पर चोरी हुई। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनका घर कृष्णा कुंज नैनीताल रोड में है।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों पति- पत्नी कृष्णा हास्पिटल ठण्डी सड़क में चिकित्सक हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने के लिए मधु नाम की महिला को काम पर रखा था जो कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम की रहने वाली है। मधु को 4500 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा था।

वर्ष -2022 से घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 22 जुलाई को डॉक्टर ने 10 लाख अपनी अलमीरा में रखे थे। दो दिन बाद उन्होंने आलमीरा में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000 रुपए कम थे। उन्हें नौकरानी पर शक हुआ। डॉक्टर ने नौकरानी के काम करने के समय अलमीरा में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमीरा में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली। 29 जुलाई को अलमीरा में रखें नोट 7500 रुपए कम होने पर कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु अलमीरा से रुपये चोरी करते हुए दिख गई।

डॉक्टर द्वारा घर से पिछले 03 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल के द्वारा तत्काल नौकरानी मधु के घर से चोरी के 4,77,500/- रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त कर एवं जांच में अभियुक्ता के बैक खाते में चोरी के ₹630000 रुपए जमा किया जाना प्रकाश में आया है। इसके साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जाम की धनराशि चोरी की हैं। अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top