Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की मनस्वी पाठक को हार्दिक बधाई, नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Ad

हल्द्वानी: स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से 25 से 27 अगस्त तक दिल्ली में नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई। एक बार फिर नैनीताल जिले के युवा ने कमा किया है। अंडर- 11 गर्ल्स कैटेगरी में हल्द्वानी हल्दूचौड़ की मनस्वी पाठक ने गोल्ड मेडल जीता और जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने अंडर- 11 गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पूर्व में भी जिले व प्रदेश के लिए कई प्रतियोगिताएं खेली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है और ऐसे में मनस्वी का गोल्ड बेटियों को खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगा। अब वक्त बदल गया है और खेल को युवा अब करियर की दृष्टि से भी देख रहे हैं। उत्तराखंड से निकलकर कई युवाओं ने राज्य का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है। खेल कोई भी हो उत्तराखंड के युवा अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं।

खेल दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय खेल दिवस को भारत के किसी भाग में National Sports Day के नाम से भी जाना जाता है। 1979 में, भारतीय डाक विभाग ने मेजर ध्यानचंद को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि दी और दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, दिल्ली कर दिया। 2012 में, यह घोषणा की गई थी कि खेल की भावना के बारे में जागरूकता फैलाने और विभिन्न खेलों के संदेश का प्रचार करने के उद्देश्य से एक दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए और इसके लिए फिर से मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई और 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top