Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:युवाओं के लिए मैक्सफेस क्लीनिक ने लगाया निशुल्क कैंप, टिप्स कें साथ दवाइयां भी बांटी

Ad

हल्द्वानी: आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास खुद के बेहतर स्वास्थ्य लिए तो समय रह ही नहीं गया है। लेकिन फिर इसी लापरवाही के चलते हमें अक्सर गंभीर समस्याओं से गुजरना पड़ता है। और अक्सर इस लापरवाही का सबसे बड़ा शिकार तो हमारे दांत ही बनते है क्योंकि हम अपने दांतों का सबसे कम ख्याल रखते है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे में इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर मैक्सफैस डेंटल क्लीनिक, हल्द्वानी के डॉ. रुद्राक्ष पंत दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लगातार युवाओं को जानकारी दे रहे हैं। मैक्सफेस डेंटल क्लीनिक द्वारा बीते दिनों मरियम बीएड कॉलेज में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 250 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई। शिविर में डॉ. रुद्राक्ष पंत के साथ अन्य डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहे।

लालडांठ स्थित मैक्सफेस डेंटल क्लीनिक द्वारा मरीजों का इलाज उचित कीमत के साथ किया जा रहा है। गौरतलब है कि अस्पताल में इलाज के साथ-साथ मैक्सफेस क्लिनिक शहर के अन्य कई जगहों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी समय समय पर करवाता रहता है। जिससे समाज के गरीब वर्ग के लोगों को भी मुफ्त एवं सही चिकित्सा सेवा का लाभ मिलता है।

क्लीनिक में दांतों के उपचार के साथ साथ मैक्सिलो फेशियल सर्जरी, कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, लेजर ट्रीटमेंट जैसे अन्य आधुनिक उपचार की सुविधा भी मिलती है। इन आधुनिक उपचारों के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी आधुनिक एवं सुरक्षित मशीनें भी अस्पताल में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए आप 093890 69611 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top