Nainital-Haldwani News

हिंदी और कुमाऊंनी भाषा के लिए किया काम,MBPG की प्रोफेसर प्रभा पंत को मिला सम्मान

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभा पंत को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार से सम्मानित किया है। पंत को उनके लोकप्रिय कहानी संग्रह ‘मेरी प्रतिनिधि कहानियां’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके तहत एमपी की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा और साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने प्रभा पंत को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और 1 लाख का चेक सौंपा है। गौरतलब है कि प्रोफेसर पंत को पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। उनकी हिंदी के साथ ही कुमाउंनी भाषा की अलग-अलग विधाओं पर कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

भोपाल के रविन्द्र भवन में सायं चार बजे से आयोजित एक भव्य समारोह में पूरे देश के 60 साहित्यकारों को अखिल भारतीय पुरस्कार (राशि एक लाख रुपये प्रत्येक) तथा 52 साहित्यकारों को प्रादेशिक पुरस्कार (राशि पचास हजार प्रत्येक ) तथा सम्मान पत्र व उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया।

मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा एवं साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे द्वारा मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल का गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार उनके लोकप्रिय कहानी संग्रह मेरी प्रतिनिधि कहानियाँ के लिए प्रदान किया गया। प्रो. प्रभा पंत को पुरस्कार के रूप में सम्मान पत्र, उत्तरीय तथा सम्मान राशि के रूप में एक लाख रुपये का चैक संस्कृति व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा, साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे द्वारा प्रदान किया गया।

To Top