Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़ में स्वरोजगार,रिटायर होने के बाद दीपक सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों के लिए खोजा रास्ता !

Ad

Haldwani News: Swarogar:नैनीताल ज़िले के हल्दूचौड़ क्षेत्र में स्वरोजगार और ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रेरक उदाहरण सामने आया है। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त दीपक सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और उत्तराखंड सरकार की उद्यम प्रोत्साहन नीतियों का लाभ उठाते हुए Meenakshi Enterprise नामक एग्रो फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना कर ग्रामीण उद्योग को नई दिशा दी है। इस इकाई की स्थापना के लिए इन्हें कुल ₹46 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिसके माध्यम से आधुनिक मशीनों से सुसज्जित उत्पादन केंद्र तैयार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Meenakshi Enterprise में पोहा (ब्रांड Shree Shyam), सूजी, पास्ता, मैकरोनी, वर्मिसेली (सिवई) और दलिया जैसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर निर्मित इन उत्पादों को बाजारों, मेलों और विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से बेचा जाता है, जिससे क्षेत्रीय उत्पादों को व्यापक पहचान मिल रही है।

इस उद्योग की स्थापना से रोजगार सृजन को भी महत्वपूर्ण बल मिला है। इकाई में 10 महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों सहित कई स्थानीय युवाओं को रोज़गार प्राप्त हुआ है। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिली है। महिलाएँ उत्पादन से लेकर बिक्री तक की प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लगातार बढ़ती उत्पाद बिक्री से इस यूनिट से लगभग ₹3 लाख मासिक आय हो रही है। यह उपलब्धि साबित करती है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग और उद्यमी का दृढ़ संकल्प मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में विकास की मजबूत आधारशिला तैयार कर सकते हैं। Meenakshi Enterprise आज इस बात का सशक्त उदाहरण है कि— “सरकारी सहयोग, सही दिशा और निरंतर प्रयास ग्रामीण उद्योगों को सफलता की नई ऊँचाइयों पर पहुँचा सकते हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top