Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एकतरफा प्यार की बलि चढ़ गई 15 वर्षीय बच्ची,दो युवकों को पकड़ने के बाद सामने आई सच्चाई

Ad

हल्द्वानी: कलियुग में ना जाने क्या क्या देखना बाकी रह गया है। हल्द्वानी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीते कुछ दिनों से गायब एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला एकतरफा प्यार में मिले इंकार के कारण हत्या का प्रतीत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि बीते 29 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिवार के उसे तलाशने के बाद बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने लड़की की तलाश करना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच हुई तो अलमारी बनाने का काम करने वाले बनभूलपुरा निवासी दो युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की।

युवकों ने पुलिस को जो बयान दिया उसके मुताबिक नाबालिग का शव रेलवे लाइन के समीप जंगल से बुधवार की सुबह बरामद किया गया। माना जा रहा है कि गला दबाकर किशोरी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मौके पर SSP प्रीति प्रियदर्शिनी, CO सिटी शांतनु परासर, SP सिटी डा. जगदीश चंद्र आदि पहुंच गए हैं।

पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ ही कई चीजों को सैंपल के तौर पर इकठ्ठा किया है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। युवकों का कहना है कि मृतक लड़की से उनका इश्क था। लड़की ने जब स्वीकार नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी। सीओ सिटी शांतनु परासर ने बताया कि एकतरफा प्यार की कहानी प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही सबकुछ पता लग सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top