Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में छुट्टी के दिन ट्रैफिक डायवर्ट, भारी वाहनों का आवागमन 12 घंटे के लिए प्रतिबंधित रहेगा

Ad

Haldwani News: रविवार को वीकेंड यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/भीमताल/कैंची धाम यात्रा रूट पर भारी वाहनों के लिए यातायात प्लान
रविवार को (वीकेंड) यात्रा रूट में पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने पर, भारी वाहनों के लिए यातायात/डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।

यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन समय 09:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रतिबंधित
वीकेंड के दौरान रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन 09:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी आवागमन प्रतिबंधित
आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) का भी 12:00 बजे से 21:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

कालाढूंगी रोड पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा और चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोक दिया जाएगा।

गौलापार तीनपानी से जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन
गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोक दिया जाएगा।

चोरगलिया रोड पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोक दिया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन
पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को 09:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। भवाली/भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड/सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top