Nainital-Haldwani News

नैनीताल एसएसपी ने शिकायत मिलने के कुछ घंटे बाद ही महिला इंस्पेक्टर को किया लाइनहाजिर

Ad

हल्द्वानी:कोतवाली में महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडे एक बार फिर सुर्खियों में है। उनपर पीडित महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक व्यक्ति को मारने के लिए डंडा उठा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी प्रीति प्रिर्यदर्शनी ने उन्हें लाइन हाजिर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले दिनों वह एक छापेमारी में शामिल रही थी लेकिन खुद कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करती नजर आई। किरकिरी हुई तो फिर उनका चालान कटा गया। ताजा मामले मे पीडित पक्ष ने ललिता पांडे पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडितों ने अन्य आरोप भी उन पर लगाए हैं कि वह महिलाओं को अनैतिक कार्यों में फंसाने की धमकी दे रही है।

हैड़ाखान निवासी युवक अपनी पत्नी, बहन और साली के साथ हल्द्वानी में रहता है। सोमवार को पुलिस महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडे अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंची। उस वक्त बहन घर पर अकेली थी। इसके बाद उन्होंने कमरे में रहने वाले सभी लोगों को महिला सेल में बुलाया। इंस्पेक्टर ने उनपर अनैतिक कामों में लिप्त होने का आरोप लगाया। पीडित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस बात का विरोध किया को उन्होंने साली को थप्पड़ मार दिया और युवक को गोली मारने की धमकी दी।

जिसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र के पास पहुंचे। एसपी सिटी ने मामले की जांच कोतवाल अरुण कुमार सैनी को सौंपी है। वही एसएसपी तक मामला संज्ञान में पहुंचने के बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने महिला सेल प्रभारी ललिता पांडे को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पीडित पक्ष ने पुलिस को ये भी बताया कि ललिता पांडे ने घर पर बहन के साथ बदतमीजी की और घर का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top