Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी नेहा उप्रेती हुई लापता, परिवार ने मदद के लिए जारी किया नंबर !

Ad

Uttarakhand: Haldwani: News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक महिला के लापता होने की खबर सामने आई है। 35 वर्षीय नेहा उप्रेती, जो नवाबी रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास रहती हैं, बीते बुधवार सुबह से घर से गायब हैं। परिजनों ने उन्हें आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

नेहा की द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नेहा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। आखिरकार, परिवार ने हल्द्वानी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लापता नेहा उप्रेती की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है। वह ऑरेंज कलर का सूट और बैगनी रंग का दुपट्टा पहने हुई थीं। उनके पैरों में चप्पल थी और हाथ में एक कपड़े का थैला था।

परिवार और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। नेहा की आखिरी लोकेशन रामलीला मैदान के आसपास बताई जा रही है। अगर किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत सूचित करें:
9927440256, 9410775748

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top