Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना नैनीताल जिले में कुछ दिनों में बंद हो जाएगी पैराग्लाइडिंग !

Ad

हल्द्वानी: साहसिक खेलो में रूचि रखने वाले सैलानियों की लिए जरूरी खबर है। भीमताल और नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग 30 जून के बाद से 15 सितंबर तक नहीं होगी। बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक,पर्यटन विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग संचालकों को जल्द पत्र भेज दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में घूमने आने वाले सैलानियों को भीमताल और नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग काफी रास आती है। भारत के अलावा विदेशों से भी लोग यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहुंचते हैं। मॉनसून के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है।

प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी ने जानकारी दी कि भीमताल और नौकुचियाताल में 30 जून के बाद पैराग्लाइडिंग नहीं होगी। हालांकि 15 सितंबर के बाद दोबारा पैराग्लाइडिंग को नियमों के तहत संचालित कराया जाएगा। इसके लेकर इस कारोबार से जुड़े लोगों को जानकारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top