Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: इस्तीफे के बाद नवीन पंत ने भाजपा नेता पर लगाए Dirty पॉलिटिक्स करने के आरोप

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवीन पंत ने प्रेस वर्ता की। उनके साथ तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने जिले में भाजपा के सीनियर नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी उत्तरी मंडल को जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ने लंबे वक्त से परेशान किया हुआ था।

प्रदीप जनोटी कई तरीके से हम लोगों का उत्पीडन कर रहे थे। कई बार उत्तरी मंडल को भंग करने की योजना भी बनाई गई थी। वह कभी युवा मोर्चा व कभी अन्य मामलों मे पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु हस्ताक्षेप कर रहे थे। वह खुद को भविष्य के भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में प्रोजक्ट कर रहे थे। वह उत्तरी मंडल नगर हल्द्वानी भाजपा टीम को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए वह गुटबाजी भी पैदा कर रहे थे। वह काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी हटा रहे थे।

नवीन पंत ने कहा कि जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवश होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे पार्टी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

नवीन पंत ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत जिला अध्यक्ष से की लेकिन जिला अध्यक्ष खुद विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं तो उन्होंने हमारे शिकायत की गंभीरता नहीं सुनी और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला खुद उनके मंडल पर गुपचुप तरीके से कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। चुनाव से पहले भाजपा टीम में चल गतिविधियां अच्छे संकेत नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये कलह यही पर शांत हो जाता है या फिर ये कलह कोई नया मोड़ लेगी।

To Top
Ad