Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 23 वर्षीय चोर ने मचाया शोर,पुलिस को पकड़ने के लिए खंगालने पड़े 100 CCTV कैमरे

Ad

हल्द्वानी:शहर में शातिर चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। कुछ दिनों पहले मुखानी थाना क्षेत्र के दो घरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा एसएसपी प्रहलाद मीणा ने किया। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी के जेवरात और नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए शातिर चोर की पहचान राजकुमार राठौर निवासी मुखानी क्षेत्र के रूप में हुई है। जो पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मुखानी पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किये जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी मीणा ने बताया कि दिनांक 28.06.2023 को वादी कुवंर सिंह चौहान पुत्र गोपाल सिंह चौहान निवासी नूतन कालोनी, हिम्मतपुर तल्ला ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर पर चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या -172/23 धारा-380/457 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद दिनांक 16.09.2023 को वादी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह निवासी भगवानपुर रोड, लोहरियासाल तल्ला ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर पर चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा अपराध संख्या -263/23 धारा-380/457 के तहत केस दर्ज किया गया।

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी/नकबजनी की उपरोक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं थानाध्यक्ष मुखानी को दिशा निर्देश दिये गये। हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी ।

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की सुरागरसी पतारसी व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। क्षेत्र में मुखबिर लगाये गये तथा घटनास्थलों के आसपास लगे लगभग 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। अथक प्रयासों द्वारा पुलिस टीम को अभियुक्त के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण पुख्ता जानकारी मिली जिसके तहत दिनांक 07.10.2023 को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को रौले की पुलिया के पास आर0के0 टैंट रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी/नकबजनी को सामान भी बरामद कर लिया गया। आरोपी के पास से एक जोडी झुमके पीली धातु, एक जोडी टाप्स, एक मंगलसूत्र पीली धातु व 3600 रुपये। एक जोड़ी झुमके पीली धातु, एक जोडी हाथ के कड़े पीली धातु व एक मंगलसूत्र बरामद किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top