Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नशीले इंजेक्शन के साथ रोडवेज बस कंडक्टर गिरफ्तार,उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सीज

Ad

हल्द्वानी: एसएसपी ने  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में वनभूलपुरा पुलिस टीम एवम कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन एवम स्मैक के साथ 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वन विभाग के बैरियर के सामने निकट इन्द्रानगर चेकपोस्ट गोला बाईपास रोड के पास 01 युवक के कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त के विरुद्ध थाना वनभूलपूरा में धारा- 08/22 NDPS अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा नशीले इंजेक्शनों के परिवहन में संलिप्त व्यक्ति बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त उत्तर प्रदेश बरेली डिपो की बस संख्या UP25FT- 4150 को सुसंगत धाराओं के तहत जब्त किया गया है। पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी

दानिया उर्फ मंत्र 5/0 स्व0 मसूर निवासी- काबुल का बगीचा बनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष

रंजीत कुमार पुत्र चन्द्रपाल शर्मा निवासी शहादत नगर जिला उम्र 27 वर्ष (बरेली डिपो रोडवेज का परिचालक)

पुलिस टीम


1- थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी
2- एसआई मनोज यादव
3- एसआई शंकर नयाल
4- कॉन्सटेबल मुन्ना सिंह
5- कॉन्सटेबल परवेज अली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top