Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना पड़ेगा महंगा, CPU ने कई वाहनों को क्रेन से उठवाया

Ad

Haldwani news: Haldwani police: हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों की लोगों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर और दूसरे राज्य के लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। और अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़े कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस भी एक्शन मोड़ पर आ गई है। शहर में नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना अब महंगा साबित हो सकता है। प्रशासन और विभाग ने इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने अब चेंकिग अभियान और तेज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से उठायाः

लगातार यातायात नियमों की अनदेखी को दखते हुए शहर में कई स्थानों पर पुलिस ने नो पार्किंग के बोर्ड भी लगा दिए हैं। लेकिन आए दिन इन बोर्ड के सामने ही लोग अपने वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस ने अब और सख्त कारवाई करने का मन बना लिया है। यातायात पुलिस और सीपीयू की टीम ने शुक्रवार को इंचार्ज शिवराज सिंह के नेतृत्व में नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर चालान किए। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से उठाने के साथ कई जैमर भी लागाए। इस मामले में 19 वाहनों के चालान हुए। वहीं ट्रैफिक से जुड़े अन्य नियमों के उल्लघंन पर टीम ने 60 चालान भी किए। नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लघंन होता है, क्योंकि शहर की मुख्य बाजार और बड़े बड़े शोरूम यहीं पर स्थित हैं। ऐसे में लोग अपने वाहनों का नो पार्किंग जोन में खड़े कर देते हैं और शॉपिंग के लिए चले जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top