Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पुलिसकर्मी रंगेहाथ पकड़े गए, चौकी में चल रहा था जुआ

Ad

Haldwani News: Police: हल्द्वानी में गजब हो गया जब पुलिस ने खुद पुलिस को जुआ खेलते पकड़ा। मामले की चर्चा राजधानी देहरादून में भी हो रही है। पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और शिकायत मिलने के बाद नैनीताल एसएसपी ने एक्शन लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला सामने तब आया जब एसपी चौकी पहुंचे और नजारा देख वो भी हैरान रह गए। एसपी हरबंश सिंह देर शाम चैकिंग पर निकले तो लामाचौड़ चौकी पहुंचे, इस दौरान बाहर कोई सिपाही नही दिखाई दिया। ऐसे में उन्होंने चौकी के अंदर ही जाने का फैसला किया तो अंदर का नजारा देख वह दंग रह गए। चौकी इंचार्ज और सिपाही साथ बैठकर जुआ खेल रहे थे। एसपी सिटी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने भी अपने स्तर से जांच कराई। पुष्टि होने पर एसएसपी ने लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top