Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की पूजा पंत को दें बधाई, प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर हुआ चयन

Ad

Uttarakhand News: Pooja Pant: पिछले दिनों इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की परीक्षा के नतीजे जारी हुए। कड़ी मेहनत और अटूट विश्वास के साथ, पूजा पंत ने में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP-PO/MT-XIV) भर्ती परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्थान प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उनकी इस सफलता का श्रेय उनके समर्पण, अनुशासन और मेहनत को जाता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन से प्रयास करे, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। ये सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कठिनाइयाँ आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। पूजा पंत की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि “सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं!” पूजा को उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएँ

हल्द्वानी की रहने वाली पूजा पंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके पिता प्रकाश चंद्र भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं तो वहीं मां गीता पंत ग्रहणी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top