Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी पूर्वी डालाकोटी को B.P.Ed में मिला गोल्ड मेडल

Ad

Haldwani News: Poorvi Dalakoti: Gold Medal: B.PEd: वक्त बदल गया है। खेल भी युवाओं को आगे बढ़ा रहा हैं। ऐसा नहीं है कि केवल खिलाड़ी बनकर ही खेल में करियर बनाया जा सकता है। कोच, ट्रेनर समेत कई विकल्प अब खुल गए हैं। आज खेल की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हल्द्वानी शहर की पूर्वी डालाकोटी को B.PEd में गोल्ड पदक मिला है। पूर्वी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से 2020-22 से B.PEd किया है। पूर्वी डालाकोटी क्रिकेट, बास्केटबॉल और हैंडबॉल, बेसबॉल प्लेयर भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शिरकत की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी मुखानी निवासी पूर्वी डालाकोटी ने स्कूली शिक्षा नैनीताल और हल्द्वानी से हासिल की है। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। पूर्वी ने 2019 में उत्तराखंड बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसी साल वो कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए क्रिकेट भी खेली। 2019 और 2020 में वो कुमाऊं विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम का भी हिस्सा रहीं।

ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद पूर्वी ने B.PEd के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और अब उन्हें स्वर्ण पदक मिला है। मौजूदा वक्त में पूर्वी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से Mped कर रही हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय की तरह ही पूर्वी डालाकोटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के लिए क्रिकेट, बास्केटबॉल और ऑल इंडिया स्तर पर बेसबॉल भी खेल चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top