Nainital-Haldwani News

नैनीताल में तेज बारिश के चलते घर के ऊपर गिरा पेड़, हल्द्वानी में उमस से लोग रहे परेशान

नैनीताल: उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को नैनीताल में जमकर बारिश हुई। मुसलाधार बारिश की वजह से मेट्रोपोल कंपाउंड में एक पेड़ दो मकानों के ऊपर गिर गया। इस घटना के बाद घर में मौजूद लोग डर गए। वन विभाग की टीम सूचना के बाद पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। गनीमत रही कि इस घटना की वजह से जनहानि नहीं हुई।

सोमवार की दोपहर सरोवर नगरी में तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन पेड़ गिरने की घटना के चलते नुकसान भी हुआ। इसके बाद बिजली सप्लाई को बंद कराया गया और फिर वन विभाग की टीम ने पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। नैनीताल में बारिश होने से हल्द्वानी के लोगों की उम्मीद बढ़ी थी। कुछ देर के लिए बारिश हुई लेकिन कुछ देर बाद धूप खिल गई। इससे शहर में उमस के वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर नजर डाले तो 18 से 21 जून तक होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से प्री मानसून की फुहारे पड़ेगी। जबकि 25 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंच जाएगा। मानसून आने से पहले प्री मानसून बारिश से कुछ राहत दे सकता है। क्षेत्र में बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रविवार और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बाद 3 दिन तक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया कि चक्रवाती तूफान का बिपरजोय के प्रत्यक्ष असर उत्तराखंड में भी दिख सकता है।

To Top