Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रविवार के दिन ताबड़तोड़ छापेमारी, रडार में पेट्रोल पंप, झोलाछाप डॉक्टर और दूध डेरी

Ad

Raid in HALDWANI:  रविवार को दिनभर प्रशासन ने कई छापे मारे। सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों और दूध डेरी में छापा मारा तो वही नगर निगम ने पॉलिथीन को लेकर छापेमारी अभियान जारी रखा।  प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित हो रहे झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापेमारी कर कार्यवाही की हैं। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर एक्शन लिया और उसे सील कर दिया। इसके अलावा झोलाछाप डॉक्टरों को चेतावनी दी कि वो कहीं पर भी दवाइयां नहीं देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके। मलिक के बगीचा क्षेत्र में नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त छापे मारी कार्यवाही में लगभग 2 कुंटल सिंगल यूज प्लास्टिक एवं उससे बने सामग्री को ज़ब्त किया गया। टीम द्वारा रुपया 4000/ की चलानी कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही एसएनए नगर निगम गणेश भट्ट, अंकित बोरा JE प्राधिकरण एवं टीम द्वारा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top