Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार पहुंची भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां,पिछौड़ा पहने वीडियो वायरल

Ad

हल्द्वानी: रविवार को भारतीय युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां सरोज पंत गौलापार में आयोजित शादी समारोह में पहुंची। सरोज पंत वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन चंद्र भगत की बेटी डॉ कामिनी की शादी समारोह का हिस्सा बनी। इस दौरान वह पहाड़ी वेशभूषा में नजर आई। उन्होंने गांव पहुंचकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। वह गणेश पूजा,हल्दी और मेंहदी कार्यक्रम में शामिल हुई। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह रसोई में पिछौड़ा पहने हुए हैं और कुमाऊंनी रितिरिवाज़ के साथ पकवान बनाती नजर आ रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन चंद्र भगत की बेटी कामिनी भगत की शादी 16 फरवरी को है। सरोज पंत पूरन चंद्र भगत की मौसी की बेटी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत भारत के स्टार खिलाड़ी हैं और छोटी से उम्र में वह देवभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं जो पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि ऋषभ अभी युवा हैं, उन पर दवाब बनाने के बजाए, उन्हें सहयोग करने की जरूरत है। हर खिलाड़ी चाहता है कि मुश्किल वक्त मेंं फैंस का उसे साथ मिले।

बता दें कि ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार 4 फिफ्टी जमा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने 2-1 से टेस्ट सीरीज़ अपने नाम की। टेस्ट सीरीज़ जीत के हीरो ऋषभ पंत रहे थे। पंत को भले ही पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने बाकि के तीन मुकाबलों में टीम के लिए शानदार योगदान दिया। सिडनी में 97 रनों की पारी ने टीम इंडिया को मुकाबला ड्रॉ कराने में मदद की तो वही ब्रिसबेन में 89 रनों की नाबाद पारी ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पंत का शानदार फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज़ में भी जारी है। पहले टेस्ट में उन्होंने 91 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरे टेस्ट में उनके बल्ले से नाबाद 58 निकले, जिसकी बदौलत टीम इंडिया पारी में 329 रन बना सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top