Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस ट्राली से टकराई, चालक की मौत और कई हुए घायल

Ad

Haldwani: दिल्ली से हल्द्वानी की ओर आ रही रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब बस चालक को नींद आ गई और उसने बस पर नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top