Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्कूल को किया गया सील, अब खालसा इंटर कॉलेज स्कूल में मिलेगा बच्चों को प्रवेश

Ad

हल्द्वानी: जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए बिना मान्यता के चल रहे स्कूल के छात्रों के लिए व्यवस्था कर दी गई है सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जानकारी दी गई है कि न्यू हेरिटेज स्कूल, सुभाष नगर, इंद्रजीत गार्डन, हल्द्वानी बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था। अतः प्रशासन द्वारा इसको 26 अक्टूबर 2023 को सील /बंद कर दिया गया है। इस विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के माता पिता/अभिभावको को सूचित किया जाता है कि निकटतम विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु प्रधानाचार्य, खालसा इंटर कॉलेज में तत्काल संपर्क स्थापित करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विकासखण्ड हल्द्वानी के अन्तर्गत न्यू हैरिटेज एजुकेशनल सोसाइटी स्कूल हल्द्वानी, नैनीताल द्वारा बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। प्रबन्धक न्यू हैरिटेज एजुकेशन सोसाइटी स्कूल हल्द्वानी, नैनीताल को बिना मान्यता के बिद्यालय संचालन बन्द करते हुये दण्ड़ स्वरूप रूपया 01.00 लाख की धनराशि राजकोष में जमा कर प्राप्ति रसीद 01 सप्ताह के भीतर इस कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top