Nainital-Haldwani News

नैनीताल में नहीं रुका बारिश का सिलसिला, 14 जुलाई को भी सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी-वीडियो

Ad

हल्द्वानी: लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नैनीताल डीएम वंदना ने स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 10 जुलाई से 13 जुलाई तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी। डीएम ने कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम के आदेश के बाद नैनीताल में 14 जुलाई के दिन सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश और मौसम के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि नैनीताल जिले के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top