Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा गया तस्कर,पुलिस के सामने साथी की भी पोल खोल दी

Ad

हल्द्वानी: नशे के खिलाफ अभियान पर उतरी हल्द्वानी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो नशे के इंजेक्शन बेच रहा था। गुरुवार को गौजाजाली जोशी बिहार KGN जनरल स्टोर के पास थाना वनभूलपूरा से शमशाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी रूपपुर थाना शहजाद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर हाल जोशी बिहार गौजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष को प्रतिबन्धित नशीले इजेक्शनो की तस्करी करते हुए पकड़ा। उसके पास से 275 इंजैक्शन BUPRENORPHINE व 275 इंजैक्शन Avil Pheniramine Mateate के कुल 550 नशे के इजेक्शन मिले। वरिष्ठ औषधी निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट को बरामदा नशे के इंजेक्शन के बारे में जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा बरामदा नशे के इंजेक्शन का निरीक्षण कर बरामदा इन्जैक्शन एनडीपीएस एक्ट की सारणी में क्रमबद्ध होना बताया गया तथा इंवेन्ट्री रिपोर्ट तैयार कर दी गयी ।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियुक्त से नशे के प्रतिबन्धित इजेक्शन के स्रोत के बारे मे पूछा गया तो बताया कि यह इजेक्शन मैने 10-12 दिन पहले नईम निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास से खरीदे है। नईम को वह 02 वर्ष से जानता है। पकड़ा गया आरोपी नईम के घर में पहले रहता था। उसने 2-3 दिन पूर्व ही कमरा किराये पर लिया था। नईम नशे के इजेक्शन खुद भी लगाता है और बेचता भी है। इन नशे के इंजेक्शनो को इन्द्रानगर नूरी मस्जिद पुराने कमरे से नये किराये के मकान जोशी बिहार गौजाजाली मे ले जा रहा था । आरोपी ने बताया कि नईम नशा छुडाने के लिए 9-10 दिन पूर्व नशा मुक्ति केन्द्र गया है और उसकों ये सब काम जारी रखने को कहा। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत कर किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top