Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: स्ट्रीट लाइट दो महीने से नहीं हुई ठीक, वार्ड 37 के लोगों ने डाला नगर निगम में डेरा

Ad

Uttarakhand News: Nagar Nigam: Street Light: हल्द्वानी में जगह-जगह स्ट्रीट लाइट लगी हैं। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई गईं हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि स्ट्रीट लाइट के खराब होने के वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई दिनों और कभी- कभी तो कई महीनों तक लाइटों को नगर निगम प्रशासन द्वारा ठीक नहीं किया जाता है। ऐसी ही एक खबर हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 37 से सामने आ रही है। ( Street light not working )

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 37 में पिछले 2 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड नंबर 37 से आए लोगों का कहना है कि विगत दो माह से लगातार स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत देने के बावजूद भी नगर निगम प्रशासन ने आज तक लाइट ठीक नहीं कराई है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है और रात में खतरा भी बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब ज्ञापन देने नगर निगम के कार्यालय जाओ तो तब वहां अधिकारी भी दफ्तर में नहीं मिलते हैं। ऐसा पहली बार नही है जब नगर निगम की लापरवाही सामने आई हो। कई बार हल्द्वानी के लोगों को नगर निगम की लापरवाही के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top