Uttarakhand News

हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव, शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था में किए गए है कई बदलाव

traffic divert
Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बदल दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल रोड पर सभी प्रकार के मालवाहक और बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन बाईपास मार्ग से गुजरेंगे।

तिकोनिया से काठगोदाम जाने वाले वाहन भोटियापड़ाव चौकी से डायवर्ट होकर दाहिनी ओर से जाएंगे, जबकि काठगोदाम से तिकोनिया आने वाले वाहन अपनी लाइन में चलते रहेंगे।

जरूरत पड़ने पर नैनीताल रोड से आने वाले वाहनों को कॉलटेक्स/हाइडिल तिराहा और पंचक्की की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पहाड़ से आने वाली रोडवेज और निजी बसें सीधे अपने रूट से रोडवेज बस स्टेशन तक जा सकेंगी।

हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाली बसें भोटियापड़ाव से डायवर्ट होकर महारानी होटल तिराहे तक दाहिनी ओर चलेंगी और फिर नैनीताल रोड पकड़ेंगी।

महिला डिग्री कॉलेज चुनाव के दौरान अटल रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन नगर निगम रोड/नहर कवरिंग रोड से होकर पनचक्की की ओर जाएंगे।

दोनहरिया तिराहा, पानी की टंकी तिराहा और तिकोनिया से कुल्यालपुरा चौराहा तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था

चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के वाहन एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे।

छात्रसंघ चुनाव में वोट डालने आए छात्र अपने वाहन ठंडी सड़क में खड़े करेंगे।

महिला डिग्री कॉलेज की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वाहन कॉलेज के बाईं ओर रोड किनारे पार्क होंगे।

जीरो जोन और बैरियर ड्यूटी

कलावती तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद होगी। केवल चुनाव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन ही जा सकेंगे।

भोटियापड़ाव चौकी से लेकर महारानी होटल तिराहे तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।

डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा और सरस्वती रेस्टोरेंट तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 हेतु शहर हल्द्वानी का यातायात/डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 27.09.2024 को समय प्रातः 09:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top