Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी EDU MOUNT इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल परीक्षा

Ad

हल्द्वानी: शहर के युवाओं ने सैनिक स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। हल्द्वानी के कई बच्चों ने लिखित परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इसी क्रम में बरेली रोड स्थित EDU MOUNT इंटरनेशनल स्कूल के दो विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल की परीक्षा में कामयाबी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

कक्षा 6 के सौरभ सिंह लोढियाल पुत्र वीरेन्द्र सिंह लोढियाल और कक्षा पांच के छात्र शुभ बिष्ट पुत्र भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ा खाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा कक्षा 7 की छात्रा अनुश्री सिंह ने साइबर ओलंपियाड में रीजनल में 26वीं रैंक और जोनल में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इसी के साथ जोनल ब्रोंज मेडल व मेडल ऑफ़ डिंस्टिंक्शन के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

स्कूल के डायरेक्टर कर्नल संदीप व प्रधानाचार्य नम्रता सेन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा की है कि विद्यालय के सभी छात्र इस से प्रेरणा प्राप्त कर अपने अभिभावकों व देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय युवाओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top