Uttarakhand News

भारी बारिश के चलते आई आपदा, हल्द्वानी में प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सुमित हृदयेश

Ad

हल्द्वानी: जिले में हुई भारी बारिश के गौला नदी ओर कलसिया नाले उफान पर आने से काठगोदाम क्षेत्र अन्तर्गत बद्रीपुरा, देवलढूंगा और ठोकर लाइन क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। ठोकर लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक गौला नदी के कारण भूस्खलन की जद में आ गया। वहीं बद्रीपुरा और देवलढूंगा क्षेत्र में भी कलसिया नाले के कारण काफी भूस्खलन हुआ है। उक्त क्षेत्रो का उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग स्थलीय निरीक्षण कर कलसिया नाले और गौल नदी से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनको शासन और प्रशासन द्वारा अविलंब राहत दिलवाने की बात कही। सुमित हृदयेश ने कहा कि वह लगातार लोगों के संपर्क में है। जरूरत मंद लोगों की मदद की जाएगी। वहीं इस मुश्किल वक्त में हम सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की राहत दे। पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी गोरी शंकर, शकुंतला देवी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी, युवक कांग्रेस के सूरज बिष्ट और प्रदीप बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top