Nainital-Haldwani News

सुधार गृह में किशोरों को मिलेगा रोजगार,हल्द्वानी में डीएम गर्ब्याल की नेक शुरुआत

Ad

हल्द्वानी: राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में निरुध बाल किशोरों द्वारा विगत एक सप्ताह से राखियाँ बनाई जा रही हैं । इसके लिए किशोरों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें उचित मार्ग दर्शन प्रदान करना है । बाल किशोरों के मनोबल बढ़ाने व प्रोत्साहन हेतु इच्छुक व्यक्ति कालाढूंगी रोड़ स्थित ज़िला प्रोबेशन कार्यालय से राखियाँ ख़रीद सकते हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बाल किशोर गृह के किशोरों के जीवन मे सुधार लाना है । इसके लिए किशोरों को रचनात्मक क्रियाकलापों से जोड़ना जरूरी है जिससे वह अपने आगामी जीवन मे सकारात्मक क्रियाविधियों में जुड़े रहे। कहा कि जाने-अनजाने में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले किशोरों को सुधार गृह में ही रोजगार के लिए तैयार करने की व्यवस्था की गई है। यहां पढ़ाई-लिखाई के साथ अब उनमें रोजगार परक कौशल का भी विकास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top