Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी बैंक मैनेजर के घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर के साथ डीवीआर भी लेकर भाग गए

Ad

Haldwani City News: Police: शहर में चोरी के कई मामले सामने आते हैं और हर बार लोगों को चौकाते हैं। ऐसा ही एक मामला टीपीनगर क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के घर से चोर लाखों के जेवरात और नगदी उड़ा ले गए। पड़ोसी के शोर मचाने पर चोर घर से फरार हो गए। घटना के दौरान प्रबंधक का परिवार घर में नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad

टीपीनगर क्षेत्र में मधुबन कॉलोनी में दीपक अग्रवाल का घर है। वो सितारगंज स्थित कूर्मांचल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं। रिश्तेदार प्रवीण मित्तल ने पुलिस को बताया कि दीपक अपनी पत्नी गुंजन अग्रवाल के साथ शहर से बाहर गए थे। रविवार रात करीब दो बजे दीपक के घर की लाइट जली दिखाई दी तो पड़ोसी को शक हुआ। यह देख पड़ोसी युवक ने शोर मचाया तो घर से दो युवक भागते हुए दिखे। युवक ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी। इसके बाद वो खुद उनके घर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चोरों ने घर के आगे का दरवाजे तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन लॉक सिस्टम होने के चलते चोर कामयाब नही हो पाए। इसके बाद चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। ऐसा बताया जा रहा है कि चोरों ने अलमारी तोड़कर सारा सामान फैला दिया। चोर करीब 20 हजार की नगदी और 5-6 लाख का सोना लेकर चोर फरार हो गए।

चोरों घर के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकालकर ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस को घर में कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top