Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में वीकेंड ट्रैफिक डायवर्जन लागू,भीड़ बढ़ने पर इंटरनेशनल स्टेडियम में Park होंगे वाहन

Ad

Haldwani News: Traffic Divert: Weekend: गर्मी से निजात पाने के लिए हजारों सैलानी रोजाना नैनीताल की सैर पर निकलते हैं। वीकेंड पर दवाब काफी बढ़ जाता है। मैदानी क्षेत्र से पहाड़ को जाने वालों के लिए नैनीताल पुलिस ने वीकेंड डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों के लिए प्लान जारी किया है। ( Traffic diversion in haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

बरेली रोड से नैनीताल,भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे व भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे। ( Haldwani to Nainital)

कालाढूंगी रोड से नैनीताल,भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है। पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे। ( Parking in haldwani and nainital)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top