Nainital-Haldwani News

कृपया ध्यान दें, नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात चार घंटे के लिए बाधित रहेगा

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News Updates: हल्द्वानी में वेलेजली लॉज कंपाउंड में सड़क धसने की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अभियंता के साथ निरीक्षण कर सड़क कार्य सुचारू कराया। बुधवार को सुबह से ही हो रही मूसलाधार बरसात के चलते वेलेजली लॉज कंपाउंड में जल निगम द्वारा सिविल लाइन बिछाने के कार्य के चलते सड़क धसने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ मौके पर निरीक्षण किया और जेसीबी लगाकर तत्काल सड़क को सुचारू करने के निर्देश देते हुए। सड़क सुचारु करने के लिए कार्य प्रारंभ करवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जरूरी सूचना

चार जुलाई को सुबह 9 बजे से 13 बजे तक काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों का पातन किया जाना है। इसके चलते काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल मुख्य मार्ग नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात बाधित रहेगा।
अतः पातन के कार्य चलने तक 4 घंटे के लिए  हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी- बनभुलपुरा मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top