Nainital-Haldwani News

काठगोदाम-हल्द्वानी से अमृतसर के लिए होगा ट्रेन का संचालन,रेलवे ने दी HAPPY NEWS

Ad

Kathgodam: Railway: Train: Amritsar: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

बता दें कि काठगोदाम से करीब 15 रेल गाड़ियों का संचालन किया जाता है। सबसे ज्यादा गाड़ियां दिल्ली और देहरादून के लिए है। अमृतसर जाने के लिए लोगों को दूसरी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता था और अब इस परेशानी का हल निकाल दिया गया है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लंबे वक्त से इस ट्रेन का इंतजार था। हरी झंडी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि ट्रेन की टाइमिंग को लेकर नया अपडेट जल्द आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top