Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:सांप से प्रेमी को कटवाकर मारने वाली युवती पकड़ी गई, एक नई प्रेम कहानी सामने आई

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में अंकित चौहान हत्याकांड मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड माही और दीप कांडपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा  किया। उन्होने बताया कि  15 जुलाई को तीन पानी के पास कार में अंकित चौहान की बॉडी मिली थी।

  अंकित की हत्या कोबरा सांप से कटवाकर की गई थीं ।पुलिस ने तीन दिन बाद सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार किया । पुलिस पूछताछ में सपेरे ने पूरी घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया। अंकित चौहान की हत्या की कहानी उसकी प्रेमिका माही द्वारा घड़ी गई थी। इस काम में सपेरे के अलावा माही के दूसरे प्रेमी दीप कांडपाल, नौकरानी उषा और उसके पति ने साथ दिया था।

सपेरे को पकड़ने के बाद नैनीताल पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए चारों आरोपियों की खोज में लगी हुई थी इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया था।  पुलिस ने मास्टरमाइंड माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। हालांकि माही की नौकरानी और उसका पति अभी भी फरार हैं। जांच में पता चला कि दोनों हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दिल्ली गए थे। इसके बाद वह खुद ही सरेंडर करने के लिए हल्द्वानी लौट रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। यह भी सामने आया है कि दीप कांडपाल के साथ
माही के करीब 8 साल से थी तो वहीं अंकित के साथ माही का रिश्ता 6 साल पुराना था।

व्यापारी अंकित चौहान के परिजनों ने तत्परता के साथ इस केस का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top