Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से लापता हुई बच्चियां उत्तर प्रदेश में मिली, सही वक्त पर रेलवे स्टेशन पहुंची पुलिस

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से 5 दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पुलिस और एसओजी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया है। इसके साथ ही लड़कियों को भगाने वाले नाबालिग युवक को भी पकड़ा गया है। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्चियों को भगाने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चारों लोग उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के साथ ही कई लोगों से पूछताछ कर इस मामले का खुलासा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूछताछ में पता चला कि छात्राओं को दिल्ली के बाद मुंबई भेजने वाले थे। इससे पहले पुलिस ने मंसूरपुर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से दोनों छात्राओं व आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया। तीनों को हल्द्वानी लाकर पूछताछ जारी है। छात्राओं को भागाने में नाबालिग किशोर का सहयोग करने वाले उसके मामा, दीदी-जीजा समेत चार लोगों गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि 20 जून को बनभूलपुरा से नौवीं व 11वीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं लापता हो गई थीं। क्षेत्र के एक दूसरे समुदाय के नाबालिग पर छात्राओं को भगाने का आरोप था। इसके लेकर कोतवाली के बाह हंगामा भी हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नाबालिग छात्राओं की तलाश के लिए एसओजी व सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया। 

नाबालिको को गुमराह कर भगाने/संरक्षण देने वाले अभियुक्त गण-


1-आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0।
2-निशा उर्फ नूरीन पत्नि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश।
3-उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश।
4-अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला0न0 17 थाना बनभूलपुरा।
5- विधि का उल्लघंन करने वाला बालक।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top