Nainital-Haldwani News

उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय में 20 जुलाई तक कर सकते हैं एडमिशन के लिए अप्लाई

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई को भी खासा नुकसान हुआ है। साल 2020 मार्च से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा तो सभी संस्थानों को बंद करने का फैसला करना पड़ा। इसके बाद से ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय भी सुरक्षा के लिहाज से ऑनलाइ मोड पर चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय ने छात्र हितों को ध्‍यान में रखा है। विश्वविद्यालय ने शीतकालीन सत्र में किसी भी कारण से प्रवेश लेने से वंचित छात्रों को 20 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन प्रवेश की अनुमति दी है।

विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो ओ पी एस नेगी ने कहा कि यह निणर्य कोरोनाकाल को देखते हुए विशेष परिस्थितियों में छात्र हित में लिया गया है, जो छात्र विश्‍वविद्यालय के शीतकालीन सत्र में किसी भी पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्‍टर में प्रवेश नहीं ले पाये हैं वह 20 जुलाई2021 तक विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top