Nainital-Haldwani News

बधाई दीजिए, बिंदुखत्ता की वैशाली तुलेरा का अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Ad

Uttarakhand Women Under-19 Selection: साल 2023-2024 घरेलू सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। पुरुष टीम के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने महिला अंडर-19 टीम का ऐलान भी कर दिया है। टीम में पर्वतीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर भी खिलाड़ियों ने टीम में स्थान पक्का किया है। नैनीताल (बिंदुखत्ता शास्त्री नगर) निवासी वैशाली तुलेरा पुत्री सुरेंद्र सिंह तुलेरा का भी टीम में चयन हुआ है। इससे पहले भी बिंदुखत्ता ने उत्तराखंड को कई महिला खिलाड़ी दिए हैं। इससे पहले लक्ष्मी बसेड़ा, ज्योति गिरी, शगुन चौधरी और गायत्री आर्या भी उत्तराखंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बीते दिनों महिला क्रिकेट लीग का आयोजन कराया था। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर खिलाड़ियों ने महिला अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। ये टूर्नामेंट 50 ओवरों का खेला जाएगा। वहीं उत्तराखंड पिछले दो बार ये टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा है। उत्तराखंड साल 2018 से घरेलू क्रिकेट खेल रहा है। दो बार क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड बीसीसीआई टूर्नामेंट का विजेता रहा है और दोनों बार महिला अंडर-19 टीम ने ये कारनामा किया है। इस बार टीम की निगाहे हैट्रिक पर होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top