Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फड़-ठेला संगठन का विरोध, प्रशासन और नगर निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में फड़-ठेला संगठन ने नगर निगम परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब फड़-ठेला व्यवसाइयों को लगातार परेशान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वेंडिंग जोन को लेकर प्रशासनिक असमंजस

व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन वेंडिंग जोन और नॉन-वेंडिंग जोन तय करने में विफल रहा है। अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा गरीब ठेला और फड़ संचालकों को उठाना पड़ता है। हर बार वेंडिंग जोन को लेकर नए नियम लागू कर दिए जाते हैं, जिससे व्यवसाइयों को असमंजस और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

छापेमारी और सामान जब्ती से व्यापारियों में आक्रोश

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी के दौरान उनके सामान को जब्त कर लिया जाता है और चालान काटे जा रहे हैं, जबकि नगर निगम ने इन्हीं स्थानों को वेंडिंग जोन घोषित किया है। प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।

रोजी-रोटी पर मंडराया संकट

फड़-ठेला संचालकों ने बताया कि वे भारत सरकार की योजना के तहत लोन लेकर अपना रोजगार चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नीतियों के कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही ठोस नीति नहीं बनाई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top