Nainital-Haldwani News

नलकूप हुआ खराब…RTO डिफेंस कॉलोनी की जनता बोली- कब तक टैंकरों से पीये पानी

नलकूप हुआ खराब...RTO डिफेंस कॉलोनी की जनता बोली- कब तक टैंकरों से पीये पानी
Ad

हल्द्वानी:गर्मियों में शहर के नलकूप फूंकने की कहानी नई नहीं है। पिछले कई सालों से जनता ये देख रही है। बार-बार होने वाली इस परेशानी का हल अभी तक विभाग नहीं निकाल पाया है। कभी ओवर लोड के वजह से नलकूप में खराबी आती है तो कभी अन्य वजह से… खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरटीओ रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में भी पिछले कई दिनों से लोग घरों के नल से पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। दो हफ्ते से ज्यादा वक्त से क्षेत्र को पानी देना वाला नलकूप खराब पड़ा है। जिससे आस पास के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय निवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं। डिफेंस कॉलोनी, दयाल विहार कॉलोनी, आर सी पुरम समेत कई परिवार टैंकर मंगवा कर अपना काम चला रहा है। कभी टैंकर संस्थान द्वारा भेजा जाता है तो कभी वह निजी टैंकर मंगवा कर पानी एकत्र करते हैं। विभाग की ओर से काम जल्द पूर्ण होने की बात कही जा रही है लेकिन दिन बीतने के साथ समस्या बढ़ती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top