Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम ने तोड़ा रिकॉर्ड, 11 सालों में दूसरी बार हल्द्वानी का तापमान शून्य के पास

Ad

Haldwani weather report:- उत्तराखंड राज्य के तराई भाबर क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। जनवरी माह में, उत्तराखंड राज्य में ठंड ने लगातार नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर, हल्द्वानी में भी तापमान का उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। ठंड का प्रकोप इतना है कि, हल्द्वानी की रातें अब नैनीताल जिले में सबसे सर्द हो गई है। इसी सर्दी के चलते मंगलवार को शहर का तापमान गिरकर शून्य से भी नीचे पहुंच गया। मंगलवार रात को हल्द्वानी शहर का तापमान 0. 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जबकि जिले के सबसे ठंडे इलाके मुक्तेश्वर तक में तापमान 1.2 डिग्री तक रहा। हल्द्वानी क्षेत्र में दिन में जहां धूप खिलने की वजह से लोगों को राहत मिली, वहीं रात को घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सर्दी के वर्तमान सीजन में मंगलवार को रात सबसे सर्द रही है। यह पिछले 11 वर्षों में दूसरी बार हुआ है कि, शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच चुका है। इससे पहले वर्ष 2017 में, 12 जनवरी को क्षेत्र में रात का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि रात के समय सर्दी का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। हालांकि दिन के समय धूप खिले रहने से थोड़ी राहत मिलेगी। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में यही उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। साथ ही शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top