Nainital-Haldwani News

गौलापार के किसान की बड़ी कामयाबी, नरेंद्र 09 के नाम से जाना जाएगा गेंहू, मान्यता मिली

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र के प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पूरे देश के किसानों के बीच में मिसाल कायम की है । उनके द्वारा विकसित किए गए गेहूं की प्रजाति नरेंद्र 09 को भारत सरकार ने मान्यता दे दी है । नरेंद्र 09 को 2017 में पेटेंट किया गया था, तकरीबन साढे 4 साल बाद भारत सरकार ने गेहूं की किस्म निर्णय नरेंद्र 09 को किसान के नाम रजिस्टर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लंबे समय से जैविक खेती और कई प्रकार की अन्य खेती के लिए मशहूर प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा और कृषि विज्ञानी डॉ विजय कुमार ने बताया कि नरेन्द्र 09 गेहू की उन्नत प्रजाति का बीज है इसे मैदान और पर्वतीय क्षेत्रों में सफलता से पैदा किया जा सकता है। साल 2009 में किसान नरेंद्र मेहरा को अपने खेत में एक अलग प्रकार की बाली मिली थी जिसे उन्होंने लाइन सिलेक्शन से चयनित कर नई पौध को विकसित किया । जिसके बाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर ने इसे परीक्षण के तौर पर बोया।

किसान नरेंद्र मेहरा की मेहनत और लगन के बल पर धीरे-धीरे यह नरेंद्र 09 बीज कृषि अनुसंधान केंद्र मझेड़ा और चमोली में भी बोया गया और सकारात्मक परिणाम मिले। नरेंद्र मेहरा अपनी मेहनत के बदौलत इस उन्नत किस्म की बीज को पेटेंट कराने में सफल रहे। जिसे भारत सरकार ने मान्यता दी है। अपने इस प्रयास से नरेंद्र मेहरा काफी उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top