Nainital-Haldwani News

नैनीताल के यज्ञ एक बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे, कई फिल्म और सीरियल्स में कर चुके हैं काम

Ad

Nainital: Yagya Success Story: फिल्म जगत के साथ उत्तराखंड नाता बेहद पुराना है। इस नाते को युवाओं के अभिनय ने मजबूत कर दिया है। इसलिए बॉलीवुड और तमाम फिल्म इंडस्ट्री उत्तराखंड को अपना भविष्य मान रही है। राज्य के बच्चों ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी धाक जमाई है। ये लिस्ट लंबी होती जा रही है। लगता है कि पहाड़ के बच्चों को मायानगरी जम गई है। ये लेख हम इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि टीवी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले यज्ञ भसीन को बड़े पर्दे पर छोटा भीम के रूप में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे और अन्य कलाकार शामिल हैं। यज्ञ इससे पहले बॉलीवुड की पंगा सहित कई फिल्मों और छोटे पर्दे के कई शो में काम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल निवासी यज्ञ का परिवार मौजूदा वक्त में मुंबई में रहता है। उनके पिता दीपक भसीन नैनीताल हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिकारी थे। वर्ष 2017 में उन्होंने अपने बेटे के लिए नैनीताल हाईकोर्ट की सेक्शन ऑफिसर की प्रतिष्ठित और स्थायी नौकरी छोड़ दी और मुम्बई शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद यज्ञ ने अपनी मेहनत से फिल्मी जगत में मुकाम हासिल किया है।

छोटा भीम बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। अनीमेशन धारावाहिक को कामयाबी मिली तो एक फीचर फिल्म भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान तैयार की गई है। इस फिल्म का टीजर भी बीते दिनों जारी कर दिया गया है। जिसमें जहां नैनीताल के यज्ञ ने छोटा भीम का अहम किरदार निभाया है। इस फीचर फिल्म में छोटा भीम को अपने से दोगुनी उम्र के लोगों से युद्ध करते दिखाई देंगे। फिल्म में बच्चों के प्रिय पात्र ढोलू, मोलू की भूमिका दिव्यम और दैविक दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन छोटा भीम एनिमेशन धारावाहिक की तरह ही राजीव चिलका द्वारा किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top