Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, इन मार्गों पर तिपहिया वाहनों की NO एंट्री

Ad

Haldwani News:Traffic: Festival Season: हल्द्वानी से यातायात के संबंध में एक महत्वपूर्ण खबर आई है। यातायात पुलिस और सीपीयू ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 214 आटो और ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए। इसके बाद नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी शहर में कुछ मार्गों को तिपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र/जीरो जोन घोषित किया है। ये मार्ग हैं:

ADVERTISEMENTS Ad
  • मंगलपडाव टैम्पू स्टैण्ड से सिंधी चौराहे की ओर
  • सरगम टैम्पू स्टैण्ड से हिन्दू धर्मशाला की ओर
  • भोलानाथ टैम्पू स्टैण्ड से कालाढुंगी तिराहा की ओर
  • नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज चौराहा की ओर

जिले की सड़क सुरक्षा समिति ने हल्द्वानी शहर के प्रमुख हाईवे, जैसे नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड पर ई-रिक्शा संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आगामी त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग कर रही है और तिपहिया वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सभी ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी स्वामी और चालक निर्धारित स्टैण्ड से ही अपने वाहनों का संचालन करें, रोड पर वाहनों को खड़ा न करें, और यातायात नियमों का पालन करके हल्द्वानी शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top