Uttarakhand News

मतगणना का काउंट डाउन, हल्द्वानी MBPG में 6 प्रत्याशियों की खुलेगी लॉटरी

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी और नतीजे भी सामने आ जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटिंग की गणना शुरू होगी और इसके लिए तमाम जिलो में तैयारी पूरी हो गई है। सभी जिलो में एक साथ मतगणना शुरू होगी। नैनीताल जिले की मतगणना मोती राम बाबू राम इंटर कॉलेज में होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में कुल 6 विधानसभाएं आती है। इस लिस्ट में हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी और रामनगर का नाम आता है। सुबह नौ बजे से रुझान मिलने शुरू होंगे, जबकि दोपहर 11 बजे तक रुझानों के आधार पर कौन सरकार बनाने वाला है उसका एक अंदेशा मिल जाएगा।

चम्पावत जिले में दो जगहों पर मतगणना होगी, शेष सभी जिलों में एक ही जगह पर सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे तक सभी जगह ईवीएम की गणना पूरी होने के कारण प्रदेश में किसकी सरकार बनी यह स्पष्ट हो जाएगा।

मतगणना हॉल में प्रवेश के लिए जरूरी पास के अलावा डबल वैक्सीन और 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य है। मतगणना से पहले सुबह आठ बजे तक प्राप्त सभी पोस्टल बैलेट को गिनती में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी डीएम को डाक विभाग से कोर्डिनेशन बनाने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top