Nainital-Haldwani News

ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में छाई हल्द्वानी की प्रतिभा, इस बल्लेबाज ने बनाया ताबड़तोड़ शतक

Ad

हल्द्वानी: डीसीए में चल रही 95th ऑल इंडिया AGCC क्रिकेट टूर्नामेंट में हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब का विजय रथ जारी है। अपने छठे मुकाबले में HCA  ने रेलवे एकेडमी मुरादाबाद को 8 विकेट से मात दी। हल्द्वानी क्रिकेटर्स टीम के बल्लेबाज प्रभाकर नैनवाल मैच के हीरो रहें। उन्होंने शानदार शतक जमाया और अपनी टीम के जीत की लय को बरकार रखा।

ADVERTISEMENTS Ad

prabakar nainwal

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे एकेडमी मुरादाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स एकेडमी की ओर से  पृथ्वी गैड़ा ने तीन और मृगांग पांडे ने 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेटर्स की शुरुआत बेहद खराब रही है।

सलामी बल्लेबाज और टीम के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ देवेंद्र कुवंर शून्य पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभाकर नैनवाल और मनीष रौतेला ने दूसरे विकेट के लिए 127 जोड़ टीम को मजबूत स्थिति पर ला दिया। प्रभाकर ने मात्र 57 गेंदों में 112 * रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 छक्के और 15 चौके लगाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स की ओर से इसके अलावा दीपक कोश्यारी ने 10* रन का योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top